Pages

Saturday, January 16, 2016

सैन्यकर्मी जाल में न फंसें, इसलिए सतर्कता: पर्रिकर

सैन्यकर्मी जाल में न फंसें, इसलिए सतर्कता: पर्रिकर 
तिलक  
16 जन 16  
भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी को जाल में फंसाए जाने के मामले की पृष्ठभूमि में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि इस प्रकार के मामलों को रोकने के लिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती जा रही हैं और ये मामले अभी निचले स्तर तक ही सीमित हैं। पर्रिकर ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, ''मुझे नहीं लगता कि ऐसी चीजें (जासूसी) उच्च स्तर पर होती हैं। कुछ चीजें सामने आई हैं, किन्तु वे निचले स्तर पर हैं और हमने उन्हें रोकने के लिए सभी सावधानियां बरती हैं।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘जब हम सतर्क होते हैं तो लोभ देकर जाल में फंसने जैसी चीजें सामान्यत: नहीं हो पाती। हमें सदा सतर्क रहना चाहिए। हम भर्ती और प्रशिक्षण के समय इसका ध्यान रखते हैं। जवानों के सोशल नेटवर्किंग साइटों का उपयोग करने को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश एवं आचार संहिता है।’’ हाल में भारतीय वायुसेना के 30 वर्षीय एक अधिकारी रंजीत के.के. को, एक संदिग्ध जासूस को आधिकारिक सूचनाएं कथित रूप से देने के मामले में बंदी बना और सेवा से निलम्बित किया गया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अनुसार अधिकारी ने फेसबुक पर स्वयं को पत्रकार बताने वाली संदिग्ध जासूस दामिनी मैक्नॉट के बिछाए मधुपाश में फंस कर यह जानकारी साझा की। 
पर्रिकर ने सेना की भर्ती रैली के उद्घाटन के अवसर पर अंबेर के निकट के.औ.सु. बल (सीआईएसएफ) मैदान में वहां रैली को हरी झंडी देने से पूर्व प्रत्याशियों के साथ बातचीत के समय कही। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने इस खुली रैली में भाग लिया, जिसके लिए 'ऑनलाइन' पंजीकरण किए गए थे। उन्होंने कहा, ''हमने भर्ती रैली के लिए 'ऑनलाइन' आवेदन की प्रक्रिया शुरू की। इस बात की आशंका थी कि प्रत्याशियों की संख्या गिर सकती है, किन्तु इसके विपरीत यह संख्या बढ गई है।’’ पर्रिकर ने कहा, ''भारतीय युवा देशभक्त हैं और वह राष्ट्रवादी सोच रखते हैं और इसीलिए वह सेना में भर्ती होना चाहते हैं।’’ इस अवसर पर केंद्रीय राज्य सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
http://yugdarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post_16.html
http://deshkimitti.blogspot.in/2016/01/blog-post_16.html
देश की मिटटी की सुगंध, भारतचौपाल |-तिलक संपादक

Wednesday, January 13, 2016

शर्मनिरपेक्षों को शर्म कब आएगी?

शर्मनिरपेक्षों को शर्म कब आएगी? 
वन्देमातरम, 
2002 से मोदी विरोधी हुए ओबामा सहित विश्व नेता, मोदी का दूसरा स्वरूप देख व समझ पा रहे हैं। विश्व में मोदी तथा भारत के प्रति सोच बदल रही है, सम्मान बड़ रहा है। किन्तु यहाँ; देश का शर्मनिरपेक्ष विपक्ष और बिकाऊ शर्मनिरपेक्ष मीडिया का दुष्प्रचार, भ्रम के आवरण से, जनता की आँखों तक सत्य पहुँचने नहीं दे रहा। 
ऐसे में जन जन तक सत्य पहुँचाने में आपके समर्थन का साथ, बिकाऊ नकारात्मक  मीडिया के सकारात्मक सार्थक राष्ट्रवादी विकल्प 'युदमीस' YDMS को सशक्त बनाएगा। जो 2001 से युगदर्पण का पौध 2010 -15 के बीच सोशल मीडिया से जुड़ 30 विविध विषयों के ब्लॉग, फेबु पर 10 समूह 10 पेज, रेडिफ, ट्विटर तथा 5 उपभोक्ता चैनल सहित 'युदमीस' YDMS बन चुका है, उसे राष्ट्रवादी विकल्प के रूप में सार्थकता प्रदान कर, आप अपना दायित्व निभाएंगे। जो भटके है, राह पर आएंगे। सच्चे देश प्रेमियों से ऐसी आशा ही नहीं, विश्वास भी है। -तिलक 
शेयर करें 125 करोड़ से 
'युदमीस' समूह के सभी सूत्र यहाँ हैं- 
www.yugdarpan.simplesite.com 
ओबामा ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान सहित विश्व के कई भागों में दशकों तक अस्थिरता बनी रहेगी और अल कायदा एवं आईएसआईएस से अमेरिका को सीधा संकट है। 
- 9910774607, 7531949051 
देश की मिटटी की सुगंध, भारतचौपाल | -तिलक संपादक
http://yugdarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post.html
http://deshkimitti.blogspot.in/2016/01/blog-post.html
http://pratibhaprabandhanparinatidarpan.blogspot.in/2016/01/blog-post.html