Pages

Tuesday, February 2, 2016

उप्र, मप्र, ओड़िशा, कर्नाटक में किसान संबोधित करेंगे मोदी

उप्र, मप्र, ओड़िशा, कर्नाटक में किसान संबोधित करेंगे मोदी  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की किसान संबंधित पहलों को रेखांकित करने हेतु 18 फरवरी से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, ओड़िशा और मध्य प्रदेश में किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि विभिन्न किसान संगठन, सरकार द्वारा आरम्भ की गयी पहलों को लेकर प्रधानमंत्री को उन कार्यक्रमों में सम्मानित भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि ऐसी पहली किसान सभा 18 फरवरी को मध्य प्रदेश में होगी जबकि दूसरी सभा 21 फरवरी को ओड़िशा में होगी। कर्नाटक में सभा 27 फरवरी को होगी। अंतिम किसान सम्मेलन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जहां आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी यह निर्धारित नहीं किया है कि इन सम्मेलनों का आयोजन कहां कहां किया जाएगा। 

देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक
देश की मिटटी की सुगंध, भारतचौपाल | -तिलक संपादक
http://deshkimitti.blogspot.in/2016/02/blog-post_2.html 

खाप पंचायतें अनुभवी सामाजिक सलाहकार- खट्टर

खाप पंचायतें अनुभवी सामाजिक सलाहकार- खट्टर 
तिलक 
31 जन 16 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खाप पंचायतों को समाज के लिए अति उपयोगी बताते कहा कि इनके बारे में गलत धारणा बनाना उचित नहीं है। इन पंचायतों की अपनी एक स्वतन्त्र व बड़ी शक्ति है। इन्होंने समाज सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोलकाता में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों के गठन में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है। इनका गठन उन क्षेत्रों में लोग करते हैं जहां ये पंचायतें सक्रिय रहती हैं। खाप पंचायतें गत प्राय: 800 वर्षों से हैं और समाज निर्माण में महती भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों के निर्णय सामाजिक जीवन की शैली और परंपरागत रीति नीति को बनाये और बचाये रखने में प्रभावी रहें है। एक या दो गलतियों या निर्णय के मामलों में चूक से तो न्यायालय भी घेरे में आते है। 
देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक
देश की मिटटी की सुगंध, भारतचौपाल | -तिलक संपादक
http://deshkimitti.blogspot.in/2016/02/blog-post.html