Pages

Tuesday, February 2, 2016

उप्र, मप्र, ओड़िशा, कर्नाटक में किसान संबोधित करेंगे मोदी

उप्र, मप्र, ओड़िशा, कर्नाटक में किसान संबोधित करेंगे मोदी  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की किसान संबंधित पहलों को रेखांकित करने हेतु 18 फरवरी से उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, ओड़िशा और मध्य प्रदेश में किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि विभिन्न किसान संगठन, सरकार द्वारा आरम्भ की गयी पहलों को लेकर प्रधानमंत्री को उन कार्यक्रमों में सम्मानित भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि ऐसी पहली किसान सभा 18 फरवरी को मध्य प्रदेश में होगी जबकि दूसरी सभा 21 फरवरी को ओड़िशा में होगी। कर्नाटक में सभा 27 फरवरी को होगी। अंतिम किसान सम्मेलन उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जहां आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी यह निर्धारित नहीं किया है कि इन सम्मेलनों का आयोजन कहां कहां किया जाएगा। 

देश केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं | -तिलक संपादक
देश की मिटटी की सुगंध, भारतचौपाल | -तिलक संपादक
http://deshkimitti.blogspot.in/2016/02/blog-post_2.html 

No comments:

Post a Comment

कृप्या प्रतिक्रिया दें, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्व पूर्ण है | इस से संशोधन और उत्साह पाकर हम आपको श्रेष्ठतम सामग्री दे सकेंगे | धन्यवाद -तिलक संपादक